ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

कनहर बांध का जलस्तर 262.100 मीटर रिकार्ड स्तर तक पहुंचा , दो गेटों से छोड़ा जा रहा पानी


 कनहर बांध का जलस्तर 262.100 मीटर रिकार्ड स्तर तक पहुंचा , दो गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

दुद्धी (सोनभद्र) झारखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण कनहर बांध का जलस्तर बढ़कर आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे तक 262.100 मीटर तक देखा गया, जहां सुबह 11:00 बजे गेट नंबर 2 को बंद कर दिया गया,दो दिनों से जलस्तर समानांतर बना हुआ है, बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के 6 नंबर एवं 11 नंबर के गेट लगभग 1 मी. खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

सिंचाई विभाग के अनुसार, यदि छत्तीसगढ़ के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहा और बांध में पानी की आवक बढ़ती रही, तो स्थिति के अनुसार अतिरिक्त गेट भी खोले जा सकते हैं। प्रशासन द्वारा जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments