आईटी के हुनर से आत्मनिर्भर बनेंगी छात्राएं, पीएम श्री कॉलेज में IT/ITES की दी जानकारी
दुद्धी/सोनभद्र। बदलते डिजिटल दौर में तकनीकी शिक्षा की उपयोगिता को देखते हुए पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में व्यावसायिक शिक्षा के तहत IT/ITES ट्रेड की छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी और रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक के बढ़ते दायरे के साथ ही आईटी क्षेत्र में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।छात्राओं को बताया गया कि मौजूदा समय में कंप्यूटर और डिजिटल कौशल रोजगार के लिए बेहद जरूरी हो गए हैं। IT/ITES क्षेत्र में तकनीकी दक्षता हासिल कर छात्राएं नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकती हैं। प्रशिक्षकों ने कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान, डिजिटल स्किल और तकनीकी दक्षता विकसित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने IT/ITES से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सवाल पूछे। शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नियमित रूप से तकनीकी ज्ञान हासिल करने और बदलती तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है, ताकि भविष्य में वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्या शोभा कुमारी यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, श्रीमती वर्षा, श्रीमती संचिता श्रीवास्तव, कु. आरती, कु. राधा, मनीष कुमार, आकांक्षा भारती, मंजू देवी समेत विद्यालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments