वार्ड 8 और 11 को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन
दुद्धी/ सोनभद्र। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 और 11 को जोड़ने वाले लड़े खान के घर से मुनि जी के घर तक पक्के मार्ग के निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने सभासदों एवं नगरवासियों की मौजूदगी में विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि उनके कार्यकाल में दुद्धी नगर पंचायत के चौमुखी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जरूरत पड़ने पर दुद्धी से लेकर राजधानी तक दौड़-धूप करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में लड़े खान के घर से मुनि जी के घर तक डूडा विभाग के माध्यम से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क बनने से वार्ड नंबर 8 और 11 के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सड़क निर्माण को नगरवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
भूमि पूजन के दौरान वार्ड नंबर 8 के सभासद धीरज जायसवाल, राज्यपाल मनोनीत सदस्य सुमित सोनी, वार्ड नंबर 11 के सभासद शाहिद आलम, राकेश आजाद, युवा भाजपा नेता अजय चंद्रवंशी, सभासद निरंजन कुमार, विकास मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments