ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

राखड़ लदा ट्रक सोनभद्र से जा रहा मिर्जापुर अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रक चालक घायल, रास्ता घंटो जाम

 


राखड़ लदा ट्रक सोनभद्र से जा रहा मिर्जापुर अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रक  चालक घायल, रास्ता घंटो जाम



करमा/ सोनभद्र।स्थानीय थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के समीप हिन्दुवारी मिर्जापुर मुख्य सड़क पर गुरूवार को दोपहर करीब एक बजे मिर्जापुर की तरफ राखड़ लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पांच घंटे तक मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध रहा। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क के किनारे हटवाकर आवागमन शुरू कराया। 

    बताया जाता है कि राखड़ लेकर मिर्जापुर की तरफ जा रहा ट्रक चालक किसी वाहन से पास लेते  वक्त सड़क के किनारे चला गया , ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे तुरन्त जाम लग गया, घटना मे ट्रक चालक को सीर मे हल्की चोट भी आयी है, ट्रक चालक ट्रक छोड़कर तुरन्त ईलाज कराने चला गया , जिससे उसका नाम पता किसी को मालुम नहीं होसका। थाने के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि आवागमन बहाल कराने के बाद ट्रक चालक के बारे मे जानकारी करायी जायेगी।


Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments