ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा संग्रहित कर भेजे गए चार नमूने

 


रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा  संग्रहित कर भेजे गए चार नमूने



सोनभद्र। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के पत्रांक-एफ०एस०डी०ए०/ रक्षा बंधन अभि०/2026-27/4224 दिनांक 21.08.2026 जिसमें आगामी पर्व रक्षाबन्धन के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ यथा-खोवा, पनीर, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिठाइयों, बूंदी के लड्डू, समस्त प्रकार की मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना एकत्रित करते हुए दिनांक 21.08.2026 से दिनांक 27.08.2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के उद्देश से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 27.08.2026 को दुद्धी बाजार स्थित प्रतिष्ठान उमंग स्वीट्स से खाद्य पदार्थ छेना रसगुल्ला का एक नमूना, प्रतिष्ठान भागश्री से खाद्य पदार्थ मिल्क केक का एक नमूना, प्रतिष्ठान अलवेला स्वीट्स से खाद्य पदार्थ-कलाकन्द मिठाई का एक नमूना, प्रतिष्ठान भागश्री से खाद्य पदार्थ-मिल्क केक का एक नमूना, व प्रतिष्ठान सोनल की दुकान से खाद्य पदार्थ बंदी का लड्डू का एक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही ओबरा बाजार स्थित प्रतिष्ठान महक इण्टरप्राइजेज से खाद्य पदार्थ-हल्दी पाउडर व खाद्य पदार्थ-लाच मिर्च पाउडर के एक-एक नमूनें संग्रहित किये गये। संग्रहित सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के प्रति जागरूक किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण  प्रमोद कुमार यादव, बालेन्दु शेखर मंगलमूर्ति व श्री कीर्ति आनन्द शामिल थें। रक्षाबन्धन के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments