चोरी के 11 किग्रा कॉपर वायर सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटना का अनावरण एवं अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस टीम ने आज थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान बग्घा नाला पर वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे के ओबरा अण्डरपास के डाला से ओबरा जाने वाले अन्दर के सर्विस लेन से दिनांक 22.08.2026 को थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 323/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका पुत्र वीरेन्द्र कुमार पनिका, निवासी नई बस्ती शान्ति नगर सेक्टर नं0-10 ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, हालपता ग्राम परसोई, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष व 2. ज्वाला प्रसाद पुत्र स्व0 बचाऊ प्रसाद, निवासी तेलगुड़वा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र 36 वर्ष के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा संबंधित चोरी हुआ 11 किग्रा कॉपर वायर एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल हीरो HF डिलक्स संख्या UP64V9917 बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को समय करीब 01:15 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 दुनिया सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 देवी प्रसाद मिश्र, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, हे0का0 अजय यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, हे0का0 कमल कुमार राव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, हे0का0 संतोष यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।व हे0का0 वीरेन्द्र सरोज, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments