पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-237/2026, धारा 65(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त राजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन, निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को पुलिस टीम द्वारा रामलीला मैदान, रजखड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान, प्र0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, हे0का0 भागीचन्द्र प्रसाद थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र व का0 सौरभ कुमार पाण्डेय थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments