डीपी एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-109/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो में समशाद अंसारी उर्फ समशाद अली पुत्र जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र करीब 30 वर्ष, जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन पुत्र स्व0 अब्दुल रउफ, उम्र करीब 51 वर्ष व तसलीमा बीबी उर्फ तस्लीमा पत्नी जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र करीब 46 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम हुमेलदोहर, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी को कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 रामधनी सिंह, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 महफूज अली, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, का0 धर्मेन्द्र, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, व म0का0 प्राची सरोज, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments