रिहंद जलाशय में उतराया मिला अज्ञात एक युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में अन्यत्र कहीं से बह कर आया शव, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
बीजपुर/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती गांव के जायसवाल बस्ती के सामने बुधवार की सुबह गोविन्द बल्लभ पंथ सागर (रिहंद जलाशय) में लकड़ी छान रहें ग्रामीणों की नजर एक युवक की शव पर पड़ी जो नग्न अवस्था में रिहंद जलाशय के किनारे तैर रहा था। शव देखे जानें की खबर गांवो में फैलते ही सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम शव को निकलवाकर कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक समूचे क्षेत्र हुई मूसलाधार बारिश से कही से शव बह कर रिहंद जलाशय में तैरते हुऐ बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में पहुंच गया। शव को देखने पर प्रतीत हो रहा है। की कई दिनो से शव जलाशय में बह रहा है। पुर रुप से फूल चुका है। और सफेद हो गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जलाशय से शव को निकलवाकर कब्जे में लेकर स्थानीय स्तर पर और आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना देकर शिनाख्त कराई जा रही है। विधिक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments