ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जिला गंगा समिति के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 


जिला गंगा समिति के तत्वावधान में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित



सोनभद्र। जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राबर्ट्सगंज में "नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर कार्यशाला, संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता श्याम नारायण कुशवाहा द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य  प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहकर प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं पर्यावरणविदों ने नदी संरक्षण, जल संसाधन प्रबंधन, जैव विविधता, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता श्री अमित गौरव, जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र कुमार गौतम, श्रीमती कविता यादव (सोशल एक्टिविस्ट), कैमूर वन्यजीव प्रभाग के फॉरेस्टर यादवेंद्र मिश्रा एवं वाइल्डलाइफ गार्ड अभिनीत सिंह, सोनभद्र वन प्रभाग, राबर्ट्सगंज रेंज के वन दरोगा चंदन सिंह एवं फॉरेस्टर  बबुआ यादव, जिला पर्यावरण समिति के प्रमोद (एनवायरनमेंटलिस्ट), नगर पालिका परिषद के  संत कुमार एवं  पवन कुमार (अर्बन कोऑर्डिनेटर), माई भारत (MY Bharat) के प्रतिनिधि अनमोल सोनी एवं श्री राहुल, जिला गंगा समिति के गंगा वॉलंटियर  अभिषेक यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।


Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments