ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0-161/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र राजेश राम, निवासी बस स्टैण्ड चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा दिनांक 28.08.2026 को समय 13:40 बजे गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित कुमार को ज्वालामुखी मंदिर से लगभग 100 मीटर आगे कोटा रोड पर सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, का0 शैलेश कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments