ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

लावारिस अवस्था में मिली वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम छपका में कराया गया दाखिल

 


लावारिस अवस्था में मिली वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम छपका में कराया गया दाखिल


सोनभद्र। आज दिनांक 30.08.2026 को प्रातः समय लगभग 07:34 बजे PRV-8503 को सूचना प्राप्त हुई कि एक वृद्ध महिला, जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष है, अपना नाम एवं पता बताने में असमर्थ है।

सूचना प्राप्त होने पर PRV-8503 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला को अपने संरक्षण में लिया गया तथा महिला आरक्षी की सहायता से आवश्यक कार्यवाही की गई। वृद्ध महिला के परिजनों की जानकारी प्राप्त न होने के कारण आज दिनांक 30.08.2026 को समय लगभग 13:00 बजे उसे वृद्धाश्रम छपका, सोनभद्र में सुरक्षित रूप से दाखिल कराया गया।

उक्त वृद्ध महिला के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी प्राप्त हो अथवा वह महिला के परिजनों को जानता हो, तो थाना रॉबर्ट्सगंज के CUG नंबर 9454404286 अथवा क्षेत्राधिकारी नगर के CUG नंबर 9454401595 पर तत्काल सूचना दें।

सोनभद्र पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील है कि उक्त वृद्ध महिला की पहचान अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments