ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में 03 अभियुक्त गिरफ्तार-

 


बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में 03 अभियुक्त गिरफ्तार-


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था, लोक शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निपराज में दिनांक 29/30.08.2026 की रात्रि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त/खंडित किए जाने की घटना के संबंध में वादी बाला प्रकाश राव पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 726/2026 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा तत्काल घटना की जांच, संबंधित व्यक्तियों की पहचान तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के क्रम में 1. आनन्द शंकर उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज 2. शशि तिवारी पुत्र आनन्द निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 21 वर्ष एवं 3. सतेन्द्र उर्फ सतीश पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, हाल पता ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 30 वर्ष की भूमिका प्रकाश में आई। दिनांक 31.08.2026 को उक्त तीनों अभियुक्तगण को ग्राम बहुआर स्थित हनुमान मंदिर के पास से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर की अपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।गिरफ्तार के दौरान,उ0नि0 बृजेश सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 हेमन्त बारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments