चोरी की घटना मैं शामिल 03 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
चोरी की गयी 02 बैटरी, 02 क्षतिग्रस्त इन्वर्टर, 01 क्षतिग्रस्त स्टेबलाइजर एवं 01 टुल्लू पम्प बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। जिनकी पहचान सुनील धरिकार उर्फ धाकड़ पुत्र कन्हई, निवासी ग्राम कनछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, वर्तमान पता बैरिहवा टोला, ग्राम सलखन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष, 2. गुड्डु धरिकार उर्फ गोलू पुत्र नरायन धरिकार, निवासी ग्राम कनछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 40 वर्ष, 3. मौसमी उर्फ मौसम पत्नी सुनील धरिकार उर्फ धाकड़, निवासी ग्राम कनछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष तथा बाल अपचारियों में एक बाल अपचारी, उम्र करीब 15 वर्ष, एक बाल अपचारी, उम्र करीब 17 वर्ष के रूप में की गई,अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। जिसका विवरण 02 अदद बैटरी 02 अदद इन्वर्टर (क्षतिग्रस्त)01 अदद स्टेबलाइजर (क्षतिग्रस्त, 01 अदद टुल्लू पम्प बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 336/2026 धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना, जो दिनांक 29/30.08.2026 की रात्रि में पीएसी कैम्प कनछ में घटित हुई थी, के सफल अनावरण हेतु थाना चोपन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 31.08.2026 को प्रातः 07:20 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा बैरिहवा मोड़ बस स्टैण्ड, सलखन से उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ एवं अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर चोरी किये गये सामान को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 324(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता थाना चोपन सोनभद्र।2. उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।3. का0 राहुल यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।4. का0 शिवम सरोज, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।5. म0आरक्षी प्राची शुक्ला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments