ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

02 पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 07 गोवंश बरामद,अन्तर्जनपदीय 02 गोतस्कर गिरफ्तार

 


02 पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 07 गोवंश बरामद,अन्तर्जनपदीय 02 गोतस्कर गिरफ्तार,


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गोतस्करी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 12:25 बजे थाना कोन पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान 02 पिकअप वाहनों से 07 गोवंश (06 गाय एवं 01 बछड़ा) को क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए 02 अन्तर्जनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान बृजेश कुमार पुत्र शिव शंकर गौतम, निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर उम्र करीब 24 वर्ष ,2. संदीप राम पुत्र मंगरु राम, निवासी रजमला, थाना कोईरौना, जनपद संत रविदास नगर (भदोही) उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 पिकअप वाहन एवं 07 गोवंश बरामद किए गए। उक्त संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-154/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

     गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र भिदिउरा से गोवंशों को औने-पौने दामों में खरीदकर भदोही-मीरजापुर होते हुए सोनभद्र के तेलगुड़वा रास्ते से गढ़वा, झारखण्ड ले जाकर अच्छे दामों में बेच देते हैं। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उनके द्वारा रास्ते बदल-बदलकर गोवंशों को ले जाया जाता है। गिरफ्तारी/बरामदगी के दौरान1. प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 रमाकान्त पाल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, 3. हे0का0 सुरेश कुमार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, 4. हे0का0 अभिषेक यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्रव 5. का0 अभिषेक सिंह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र शामिल से।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments