ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार


 पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार


कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, ₹5,000 नगद, नोट के आकार के काले पेपर, केमिकल द्रव्य, फिटकरी, मोबाइल फोन व ठगी में प्रयुक्त सामग्री बरामद

  सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बभनी पुलिस द्वारा दिनांक 13.09.2026 को ग्राम सागोबांध में पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के प्रकरण से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त सामग्री एवं ₹5,000 नगद बरामद किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.09.2026 को थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सागोबांध में अभियुक्तगण द्वारा पैसा दोगुना करने का झांसा देकर वादी अमलेश कुमार से ठगी करने का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। उक्त संबंध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

 दिनांक 14.09.2026 को थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 13.09.2026 को सागोबांध में ठगी करने वाले अभियुक्त पुनः ठगी की घटना को अंजाम देने की फिराक में कूड़ादान टोला भाटीमहुआ के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान जैन प्रसाद पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सेमरी, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 42 वर्ष व 2. लक्ष्मीनारायण उर्फ परदेशी पुत्र स्व0 महंगूराम निवासी ग्राम सेमरी, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में की गई ।

अभियुक्तों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त सामग्री तथा कुल ₹5,000 नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।

        गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करते थे। इसके लिए उनके पास नोट के आकार के काले रंग के पेपर, केमिकल एवं फिटकरी आदि सामग्री रहती थी। अभियुक्तगण द्वारा पहले से कुछ नोटों को काला करके उन्हें केमिकल एवं फिटकरी से साफ कर नोट तैयार करने का झांसा देकर लोगों को विश्वास में लिया जाता था। दिनांक 10.09.2026 को उन्होंने बलरामपुर, छत्तीसगढ़ में कमरुद्दीन अंसारी से ₹30,000 तथा रमेश प्रजापति से ₹30,000 की ठगी की थी। अभियुक्तगण ने दिनांक 13.09.2026 को ग्राम सागोबांध में अमलेश कुमार को भी इसी प्रकार झांसा देकर ठगी करने का प्रयास किया था, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए थे।

गिरफ्तारी एवं अनावरण के दौरान 1. उ0नि0 मक्खन लाल, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, 2. का0 सुधीर कुमार यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, 3. का0 सुरेश कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र व 4. का0 सुधाकर सिंह, चालक, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla 

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments