20हजार का गैंगस्टर एक्ट का इनामिया गैंगलीडर अभियुक्त गिरफ्ता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं 20 अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उच्चाधिकारीगण द्वारा पुलिस की एक टीम की गई है।
पुलिस टीम द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986 से संबंधित ₹20,000 /- के इनामिया वांछित अभियुक्त शौकत अली पुत्र स्व0 सहाबुद्दीन, निवासी ग्राम हरभोग, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार), उम्र करीब 40 वर्ष को उसके घर ग्राम हरभोग, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा गैर-जमानतीय वारंट एवं उद्घोषणा की आदेशिका जारी की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ₹20,000/- का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शौकत अली पुत्र स्व0 सहाबुद्दीन, निवासी ग्राम हरभोग, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार), उम्र करीब 40 वर्ष। के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज किए गए हैं।गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम-1. प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, प्र0नि0 श्री चन्द्रशेखर सिंह, थाना मांची, जनपद सोनभद्र, थानाध्यक्ष श्री रामसिंहासन शर्मा, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, 0उ0नि0 शिवकुमार सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, हे0का0 विश्वम्भर नाथ, थाना मांची, जनपद सोनभद्र, का0 चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, का0 आदर्श कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, का0 नवीन सिंह, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, का0 शौर्य द्विवेदी, थाना मांची, जनपद सोनभद्र, का0 सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, का0 सन्तोष सरोज, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, का0 शिवम मिश्रा, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, का0 कुलदीप कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments