ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद 05 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद-


 मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद 05 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद-

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने वादिनी आभा देवी पत्नी त्रिलोकनाथ, निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-734/2026, धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में नामजद अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक 06.09.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम बहुआर क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया से समय करीब 02:30 बजे पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल कुमार पाठक पुत्र स्व0 महेश्वरी प्रसाद पाठक, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक पुत्र अनिल पाठक, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, सुनील पाठक पुत्र स्व0 महेश्वरी प्रसाद पाठक, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, निलेश उर्फ राजन पाठक पुत्र नागेश्वर उर्फ बबलू पाठक, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू पुत्र स्व0 जनार्दन प्रसाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार कानून के हवाले किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार

वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार दिनांक 31.08.2026 को सायं करीब 06:00 बजे उनके देवर जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू ग्राम स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने गये थे। दुकान पर मौजूद नामजद अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर उनके साथ लाठी-डण्डे से मारपीट की गयी। शोर सुनकर वादिनी मौके पर पहुंचीं और अपने देवर को बचाने का प्रयास किया, जिस पर उनके साथ भी मारपीट की गयी। आरोप है कि इसके बाद अभियुक्तगण द्वारा उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के दौरान उ0नि0 बृजेश सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 विनोद भारती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 विष्णु शंकर उपाध्याय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, का0 सुनील कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, का0 उत्तम पाण्डेय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments