ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पिकनिक मनाने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल ट्रामा सेन्टर रेफर।

 


पिकनिक मनाने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल ट्रामा सेन्टर रेफर।

करमा/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारी महेवा का रहने वाला  किशन मौर्या व राजेश चौहान निवासी बारी महेवा अपने घर से पिकनिक मनाने डोगिया  गए हुए थे फिर धाधरौल बाध चले बिती रात  घर पर फोन आया कि सड़क दुर्घटना में एक कि मौत हो गई है और दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है। सूचना मिलते घर में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बारी महेवा निवासी किशन मौर्य 25वर्ष पुत्र सुभाष मौर्य उर्फ़ मुन्ना व राजेश चौहान 23 वर्ष पुत्र नंदू चौहान  अपने बाईक से पिकनिक मनाने डोगिया बाध गये थे घर वालो की मानें तो फिर वहां से धंधरोल बांध गये  बुधवार की शाम  घर वापस आते  लगभग 7बजे सजौर राबर्ट्सगंज के समीप खड़ी बाइक मे टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गयी दूसरा बुरी तरह घायल  हो गया । घायल अवस्था में स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा गया जहा चिकित्सकों किशन को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे राजेश चौहान की स्थिति नाजुक होने के कारण प्रथम उपचार कर ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया l मृतक किशन मौर्य का  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घर वालों का रो रो कर  बुरा हाल है।

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments