ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

375 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, पल्सर मोटरसाइकिल बरामद-


 375 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, पल्सर मोटरसाइकिल बरामद-

बरामद अवैध हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग ₹80 लाख

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस एवं एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना करमा पुलिस एवं एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा सेमरी रोड तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शाहगंज की ओर से करमा रोड की तरफ से एक पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP64BF0329 पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल मोड़कर सेमरी गांव की तरफ भागने का प्रयास किया गया। दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे, जिनमें से पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को घेर कर मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकड़ी के व्यक्ति की पहचान हिमान्शू गौतम पुत्र रामफल गौतम उम्र : करीब 22 वर्ष, निवासी : इमलियापुर फुलवारी, पो0 मोकरसिम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 375 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को मौके पर सरकारी इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर पन्नी सहित कुल वजन 375 ग्राम पाया गया।2.01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP64BF0329(बरामद अवैध हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग ₹80 लाख) आंकी गई है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पुलिस ने मु0अ0सं0-172/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के के पश्चात अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तार/बरामदगी के दौरान उ0नि0 मनोज सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 चन्द्रभान, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 कुलदीप शर्मा, एएनटीएफ यूनिट वाराणसी, उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह, एएनटीएफ वाराणसी,  हे0का0 सचिन कुशवाहा, एएनटीएफ वाराणसी, का0 आशुतोष त्रिपाठी, एएनटीएफ वाराणसी, का0 शुभम कुमार गुप्ता, थाना करमा, जनपद सोनभद्र व  का0 अभिषेक पाण्डेय, एएनटीएफ वाराणसी शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments