ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मारपीट के मामले में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एल्युमिनियम का पाटा बरामद

 


मारपीट के मामले में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एल्युमिनियम का पाटा बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधों के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 762/2026 धारा 109(1), 118(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण विशाल यादव उर्फ जलेन्द्र यादव पुत्र हीरामनी यादव उम्र 20 वर्ष के ग्राम चकया बैनी बाजार, थाना रायपुर स्थित खेत वाले घर पर दबिश दी गई। दोनों अभियुक्त घर के बाहर सोते हुए मिले,जो पुलिस टीम को देखकर वहां से हटने/भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को आज दिनांक 16.09.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद एल्युमिनियम का पाटा (आलाजरब) बरामद किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी केअनुसार

दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 19:00 बजे ग्राम उरमौरा स्थित राजेश की सब्जी/मन्चूरियन की दुकान के पास वादी शौर्य पाण्डेय के साथ अभियुक्तगण विशाल यादव एवं जलेन्द्र यादव द्वारा मारपीट की गई। इस दौरान विशाल यादव द्वारा पास की दुकान से एल्युमिनियम का पाटा लाकर वादी के सिर पर वार किया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त विशाल यादव का आपराधिक इतिहास:-1. मु0अ0सं0 413/2019 धारा 323, 427, 504, 506 भा0दं0वि0, थाना रॉबर्ट्सगंज।2. मु0अ0सं0 673/2020 धारा 323, 325, 504, 506 भा0दं0वि0, थाना रॉबर्ट्सगंज।3. मु0अ0सं0 94/2021 धारा 323, 504, 506 भा0दं0वि0 व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज पंजीकृत है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के दौरान 1.उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 3. उ0नि0 रणजीत सिंह, चौकी प्रभारी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 4. हे0का0 राम सिंह, हे0का0 अरविन्द यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, व 5. का0 रोहित सरोज, रि0का0 मशी अहमद, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments