ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 140/2026 धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शमसाद अंसारी 30 वर्ष पुत्र अहमद अंसारी, निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 16.09.2026 को रायपुर सरईगढ़ मोड़ से गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार

 वर्ष 2014 से अभियुक्त द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहकर शारीरिक संबंध बनाए गए, जिससे एक पुत्र भी पैदा हुआ। वर्ष 2023 में अभियुक्त द्वारा अन्य महिला से शादी कर लेने के बाद पीड़िता से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 140/2026 धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान 1. प्र0 नि0 विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 इन्दु भूषण मिश्र, चौकी प्रभारी सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 3. का0 चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 4. का0 सर्वेश मिश्रा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र व 5. का0 सौरभ कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments