शादी कराने के नाम पर ₹1.60 लाख की जबरन वसूली व जान से मारने की धमकी देने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने अभियुक्ता मधू पाण्डेय एवं उसके साथियों द्वारा वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया गया। शादी की रस्म कराने के उपरान्त वादी को डराया-धमकाया गया तथा नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे ₹1,60,000/- की जबरन वसूली की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-138/2026, धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को आज दिनांक 16.09.2026 को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। तथा कब्जे से ₹6,920/- नगद, 01 अदद कीपेड मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार वाछिंत अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान 1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, सोनभद्र, 2. उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर, सोनभद्र, 3. आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर, सोनभद्र, 4. आरक्षी सर्वेश मिश्रा, थाना रायपुर, सोनभद्र, व 5. म0का0 भूमिका, थाना रायपुर, सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments