कूटरचित बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की अवैध तस्करी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस व न्यायालय को धोखा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए कूटरचित बिल का मामला, 55 झाल अवैध तेंदूपत्ता बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,
प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस ने थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 99/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 5/26, 41/42 भारतीय वन अधिनियम से संबंधित वांछित 02 अभियुक्तों को वार्ड नं0 16, अलीनगर, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली से आज समय 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान इमरान खान पुत्र अन्नू खान ,2. कौसर खान पुत्र अन्नू खान निवासीगण वार्ड नं0 16, अलीनगर, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली के रूप में की गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.07.2026 को उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा तेन्दुआ मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिकअप योद्धा वाहन संख्या UP 65 JT 5692 को रोककर चेक किया गया। वाहन से 55 झाल अवैध तेंदूपत्ता बरामद हुआ था। चालक द्वारा तेंदूपत्ता के संबंध में कोई वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच के दौरान पुलिस एवं न्यायालय को धोखा देने के उद्देश्य से कूटरचित बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की अवैध तस्करी किए जाने का मामला प्रकाश में आया। जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान-प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 2. व0उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 3. उ0नि0 नरेन्द्र प्रसाद सिंह, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 4. हे0का0 शशिकान्त यादव एवं हे0का0 राजीव कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 5. का0 चन्द्रकेश चौहान, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 अखिलेश कुमार एवं का0 दिनेश कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, व 6. म0का0 आस्था मिश्रा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments