ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं शादी से इंकार करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


 शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं शादी से इंकार करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-188/2026, धारा-69 BNS से संबंधित अभियुक्त मनीष विश्वकर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा, निवासी सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष। को आज दिनांक 19.09.2026 को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में शादी करने से इंकार कर दिया गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। गिरफ्तार के दौरान 1. उ0नि0 जयशंकर राय, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, 2. हे0का0 कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments