पिकअप वाहन से 11 राशि गोवंश बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 11 राशि गोवंश बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 17.09.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन में 11 राशि गोवंश को क्रूरता पूर्वक लादकर बीजपुर/लिलासी की तरफ से आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कर्चा टोला मधुवन जंगल के पास चेकिंग की गई। पुलिस चेकिंग को देखकर पिकअप वाहन को जंगल की ओर ले जाकर गोवंशों को वाहन से उतारकर बांध दिया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 11 राशि गोवंश को बरामद करते हुए अभियुक्त फरीद अंसारी पुत्र सफीक अंसारी, उम्र 31 वर्ष, निवासी चिनिया, थाना चिनिया, जनपद गढ़वा, झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 263/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान 1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, 2. व0उ0नि0 संजय सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, 3. उ0नि0 श्यामानंद यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, 4. का0 धीरज पटेल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, 5. का0 राहुल बिन्द थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र,व 6. म0का0 पूजा देवी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments