ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

NDPS Act में वांछित ₹20,000 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

 


NDPS Act में वांछित ₹20,000 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-246/2026, धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त शिवम शुक्ला अपने नाना चन्द्रिका प्रसाद शुक्ला के घर रेनूकूट आया हुआ है तथा वर्तमान में मुर्धवा मोड़, रेनूकूट पर मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त शिवम शुक्ला को मुर्धवा मोड़, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दिनांक 09.09.2026 को ₹20,000/- का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्र0 नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, नि0 अ0 अंगद प्रसाद तिवारी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, का0 नन्देश कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र व का0 राहुल बिन्द, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments