आंगनबाड़ी केंद्र खलियारी 3 पर हुआ बच्चों का अन्नप्राशन
सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाया जा रहा कार्यक्रम
सोनभद्र। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगवां ब्लाक क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र खलियारी 3 पर शनिवार को बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम ग्राम प्रधान आरती जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया।
क्षेत्रीय सुपरवाइजर कुसुम देवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र पर सेवा संकल्प अभियान के तहत किया जा रहा है।
बच्चों को 6 माह तक मां के दूध का ही सहारा रहता है इसके बाद उनका अन्नप्राशन करवाया जाता है ।पहले दिन बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में सूजी का खीर दिया जाता है। इसके बाद अच्छे स्वास्थ्य को देखते हुए मां को पालक,गाजर,दाल, और
पौषाहार से निर्मित पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई।
केंद्र खलियारी 3 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रुकमणी देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम से मां और बच्चे दोनों की स्वास्थ्य पोषण सुरक्षित मातृत्व हेतु सम्बंधित जानकारी भी दिया जा रहा है, ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें । अधिकतर पौष्टिक आहार का सेवन करें। मौके पर गांव की आशा रीना देवी, सहायिका रीता देवी और अन्य महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments