ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार,

 


अवैध शराब की तस्करी करने     के आरोप में अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार,


 बोलेरो वाहन सहित ₹3.58 लाख की अवैध शराब व वाहन बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन शुद्धी" अभियान के क्रम में थाना मांची पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना मांची पुलिस द्वारा दिनांक 25.09.2026 को समय 17:00 बजे मुखबिर के सूचना पर अभियुक्त राकेश यादव पुत्र लालधारी यादव, निवासी ग्राम सोहदाग, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार, उम्र लगभग 35 वर्ष को बोलेरो वाहन सहित विभिन्न ब्रांड के अग्रेजी शराब व बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त के कब्जे से तथा तलाशी के दौरान 01 सफेद रंग की बोलेरो वाहन (अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये,  विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब – 95.340 लीटर, बीयर – 96 लीटर, बरामद वाहन एवं शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹3,58,000/-बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त शराब को थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत कम कीमत पर खरीदकर अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से रोहतास, बिहार ले जाया जा रहा था।

    गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मांची पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर, विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान 1. उ0नि0 उमाशंकर गिरी थाना मांची, जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद यादव थाना मांची, जनपद सोनभद्र, 3. हे0का0 राधेश्याम यादव थाना मांची, जनपद सोनभद्र,4. हे0का0 चन्द्रकेश पाण्डेय थाना मांची, जनपद सोनभद्र, व 5. का0 संतोष कुमार थाना मांची, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments