प्रजापति जन पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प
केकराही में आयोजित पीडीए जन पंचायत में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को विधानसभा क्षेत्र 400 घोरावल के केकराही में प्रजापति जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग एवं सपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी भदोही के जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार शक्ति के बल पर पीडीए समाज को दबाना चाहती है, लेकिन पीडीए समाज डरने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली हार की हताशा से उबरने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था की जगह लठतांत्रिक तरीका अपनाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि पीडीए समाज ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।
सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे नेता हैं जो सभी समाजों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आम जनता के मुद्दों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरली प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, प्रधान लाल बहादुर प्रजापति, डांगर प्रजापति, राम विशाल प्रजापति, केवली देवी प्रजापति, निर्मला देवी प्रजापति, शकुंतला देवी प्रजापति, मदन प्रजापति, रमेश प्रजापति , संजय यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, डॉ. लोकपति सिंह पटेल एवं रमेशचंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments