भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत 26 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जारी किए निर्देश
सोनभद्र। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश में 26 सितंबर 2026 को भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा उक्त तिथि को प्रदेश के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि दिनांक 26 सितंबर 2026 को जनपद सोनभद्र के सभी स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments