नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.09.2026 को थाना जुगैल पर आवेदिका निवासी थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त राजकुमार उर्फ कुंवरलाल पुत्र शंखलाल द्वारा अप्रैल माह में गेहूं कटाई के दौरान तथा घर पर अकेली होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया गया। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। अभियुक्त द्वारा नाबालिग को गर्भपात की दवा खिलाने से अत्यधिक रक्तस्राव होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। प्रकरण में थाना जुगैल पर धारा 64(2)(m), 64(2)(f), 65(1), 89, 353, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4(2), 5(m), 5(j)(ii), 5(l), 5(j), 5(n)/6 पॉक्सो एक्ट, का पंजीकृत किया गया।
अभियोग में वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ कुंवरलाल पुत्र शंखलाल को आज दिनांक 26.09.2026 को प्रातः लगभग 07:30 बजे भरहरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान 1. प्र0नि0 शिवप्रताप वर्मा, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 विपिन बिहारी राय थाना जुगैल जनपद सोनभद्र, 3. हे0का0 श्याम शेर थाना जुगैल जनपद सोनभद्र, 4. का0 पवन थाना जुगैल जनपद सोनभद्र व 5. का0 अंकित थाना जुगैल जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments