अधिक बारिश होने व नाबालिक बच्चों के विवाद में बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त
सोनभद्र। आज थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अईलकर में ग्राम के बाहर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित थी। बारिश अधिक होने के कारण गांव के कुछ नाबालिग/छोटे बच्चे प्रतिमा स्थल के छत के नीचे मौजूद थे। आपस में खेल-कूद के दौरान बच्चों के बीच धक्का-मुक्की हो गयी, जिससे प्रतिमा को धक्का लगने के कारण वह गिरकर क्षतिग्रस्त हो गयी।
प्रकरण के संबंध में ग्राम प्रधान अईलकर सुदामी देवी के पति छोटेलाल मौर्या एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा लिखित तहरीर दी गयी है कि उक्त घटना में किसी व्यक्ति की कोई दुर्भावनापूर्ण मंशा अथवा दोष नहीं है तथा वे किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ग्रामवासियों द्वारा शीघ्र ही आपसी सहयोग से बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात कही गयी है। कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments