ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट


 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

 

बेलवनिया गांव में प्रभावित परिवारों से मिले विधायक, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

आपदा की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ-विधायक घोरावल

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलवनिया में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए माननीय विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत किट का वितरण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की प्रत्येक परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी घोरावल श्री विशाल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments