ओबरा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मु0अ0सं0-275/2012 धारा-150/151 रेलवे अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त राजेन्द्र बैगा पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम पनारी टोला कुम्हिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष तथा मु0अ0सं0-115/2023 धारा-363, 366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त बबलू कुमार पुत्र मोहन, निवासी ओबरा स्टेशन सेक्टर-10, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष शामिल थे। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 राम सागर पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 जयशंकर सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, का0 धर्मेन्द्र राजभर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र व का0 पंकज अनुरागी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments