ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

महिला सम्बन्धी अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


महिला सम्बन्धी अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विण्ढ़मगंज पुलिस टीम द्वारा थाना विण्ढमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2026 धारा 109, 115(2), 85, 352 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेश चेरो पुत्र स्व0 राम रतन चेरो को गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान 1. उ0नि0 लाल मोहर राम, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, 2. हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, व 3. का0 तरुण वर्मा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments