पखवाड़े भर बाद भी नहीं बदला गया जला हुआ ट्रांसफार्मर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अवर अभियंता पर मनमानी का आरोप
दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के गुलाल झरिया गाँव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। पिछले 15 दिनों से गाँव का मुख्य ट्रांसफार्मर जला हुआ है, जिसकी लिखित और मौखिक शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने बुधवार को ट्रांसफार्मर के पास एकत्र हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण पिछले दो हफ्तों से गाँव में पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति ठप्प है। रात के समय अंधेरा होने के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। बिजली न होने से मोबाइल चार्जिंग से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के समक्ष पिया जल समस्या उत्पन्न हो गई है। क्योंकि बिजली के अभाव में समरसेबल और पानी की टंकियां शोपीस बनकर रह गई हैं। ग्रामीणों को दूर-दराज के कुओं और हैंडपंपों से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्रामीणों ने स्थानीय बिजली विभाग के अवर अभियंता (JE) पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया गया हैं। उनका कहना है कि टोल-फ्री नंबर 1912 पर 31 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई गई हैं, जिसका संदर्भ संख्या पीयू 31082603862 हैं। अवर अभियंता को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई अपनी मनमानी कर रहे हैं और जनता की जायज समस्या को भी अनसुना कर रहे हैं। शिकायत करने पर टालमटोल वाला रवैया अपनाया जाता है।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में भुलई सिंह, अमृत लाल, महेश, कृपा शंकर, शांति देवी सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments