सरदार वल्लभ भाई पटेल आईटीआई परिसर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजनोत्सव
सोनभद्र। करमा ब्लॉक क्षेत्र के कसया कलां स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आईटीआई (Sardar Vallabhbhai Patel ITI) परिसर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्थान को भव्य रूप से सजाया गया था और विभिन्न सांस्कृतिक एवं तकनीकी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला महामंत्री एवं प्रबंध निदेशक डॉ. प्रसन्न पटेल रहे। पूजन उत्सव में संस्थापक बाबू पारसनाथ सिंह एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल आईटीआई की उप प्रबंधक ममता सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं।
आयोजन में समूह के विभिन्न शिक्षण संस्थानों—जे.एस.पी. महाविद्यालय, इन्द्र प्रताप बी.टी.सी. कॉलेज, पारस सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जे.एस.पी. महाविद्यालय (डी.फार्म.), हंस LX पब्लिक स्कूल तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल आईटीआई—के अध्यापक, कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. प्रसन्न पटेल ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी और कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के नवनिर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस पूजनोत्सव में रंजना मौर्य, विकास मेहता (यूपी वाले), राजकुमार मौर्य, सूरज सिंह पटेल, जयप्रकाश वर्मा, जी.एम. सिंह सहित सभी परिसरों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments