NDPS एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त पर ₹20,000 का पुरस्कार घोषित
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना दुद्धी पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र अली मोहम्मद, निवासी गुड़गांव पाकी, थाना डाल्टेनगंज, जनपद पलामू, झारखण्ड।
की गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक 17.09.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ₹20,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है।
उक्त अभियुक्त थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/2026, धारा 8/18/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जो मु0अ0सं0 250/2026, धारा 8/18/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र में वांछित है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संबंधित पुलिस टीम को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अभियुक्त के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments