ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गौ हत्या निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत 02 अभियुक्त गिरफ्तार व एक बिहारी पिकप सहित 09 राशि गोवंश बरामद-

 


गौ हत्या निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत  02 अभियुक्त गिरफ्तार व एक बिहारी पिकप सहित 09 राशि गोवंश बरामद-

पन्नूगंज (सोनभद्र)

         पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.04.2024 को ग्राम मगरहत्था से एक पिकप संख्या BR45GA8480 में क्रुरता पूर्वक लादकर ले जा रहे 09 राशि गोवंश (गाय व बैल) बरामद कर मौके से 02 नफर अभियुक्तगण 01. गफ्फूर पुत्र तैयब निवासी ग्राम तकिया, थाना राबर्टसगंज सोनभद्र उम्र 39 वर्ष, 02- मनीष कुमार धोबी पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम दिघार थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 134/2024 धारा 3/5A/5B/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश व पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*

1- गफ्फूर पुत्र तैयब निवासी ग्राम तकिया थाना राबर्टसगंज सोनभद्र उम्र 39 वर्ष ।

2- मनीष कुमार धोबी पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम दिघार थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार उम्र 28 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 

1. उ0नि0 कुंवर सिंह थाना- पन्नूगंज 

2. हे0का0 अनिलेश सिंह थाना -पन्नूगंज 

3. है0का0 इस्लाम थाना- पन्नूगंज 

4. का0 विकास कुमार थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments