02 पशु तस्करों को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार, 16 राशि गोवंश (बैल) बरामद ।
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 28.10.2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम निगाई टोला गईयाबथान से झारखण्ड के रास्ते बिहार राज्य होते हुए पंडुआ पश्चिम बंगाल वध हेतु ले जा रहे 16 राशि गोवंश (बैल) के साथ 02 नफर अभियुक्त 01. नूर मोहम्मद पुत्र जाकिर अली निवासी कुड़वा पड़रछ थाना कोन जनपद सोनभद्र, 02. जालिम प्रसाद पुत्र राजाराम निवासी नौडीहा थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 119/2024 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- प्र0नि0 गोपाल जी गुप्ता थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 वंश नारायण राय,श्रीकान्त राय, उ0नि0 वंशराज यादव, उ0नि0 धर्मदेव यादव, थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
7- हे0का0 अनिल कुमार, हे0का0 भागवत राय, का0 रूपेश कुमार, का0 चन्दन सरोज, का0 पन्नालाल यादव, का0 निरंजन शर्मा थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla
!doctype>



0 Comments