ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सावधान 👉 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत होगी कार्यवाही


 सावधान 👉 खाद्य सुरक्षा एवं मानक  अधिनियम 2006 के तहत होगी कार्यवाही 


सोनभद्र/दिनांक 29 अक्टूबर, 2024। 


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय ने अवगत कराया है कि दिपावली पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 10 कि०ग्रा० छेना मिठाई व 18 कि०ग्रा० रंगीन चीनी की मिठाई को नष्ट कराते हुए कुल 5 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) 11, सोनभद्र के निर्देशन में आगामी दीपावली, गोबर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाईया, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने, अन्य खाद्य पदार्थ आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने एवं अभिसूबना आधारित प्रभावी प्रवर्तन हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के उद्देश से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आज दिनांक 29.10.2024 को चोपन बाजार स्थित मिठाई की दुकान से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना, खाद्य पदार्थ खीर कदम मिठाई का एक नमूना तथा खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित किया गया।

     रेनुकूट बाजार स्थित मिठाई की दुकान से खाद्य पदार्थ खीर कदम मिठाई का एक नमूना तथा एक अन्य दुकान से खाद्य पदार्थ काला कन्द का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थ छेना की मिठाई जो लगभग 10 किलो ग्राम जो प्रथम दृष्टिया खराब प्रतीत हो रहा था को नष्ट कराया कराया गया। रोड किनारे धूल व गक्सी रहित वीनी की गहरी रंगीन मि जो लगभग 18 किलो ग्राम को मौके पर नष्ट कराया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जॉच हंतु खाद्य विश्लषक का भजा जा रहा है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अनार्गत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। टीम में  राम सुन्दर प्रसाद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,  बी०एस० मंगलमूर्ति, सूर्यलाल व अजय कुमार वर्मा शामिल थे।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments