ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,12 लाख रूपए का मोबाइल बरामद, 05 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तगण गिरफ्तार,01 नफर बाल अपचारी को लिया गया पुलिस हिरासत


 मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,12 लाख रूपए का मोबाइल बरामद, 05  अन्तर्राज्यीय अभियुक्तगण गिरफ्तार,01 नफर बाल अपचारी को लिया गया पुलिस हिरासत 

सोनभद्र।

 आवेदक भोकलो दास पुत्र स्व0 पिताम्बर दास निवासी ए-115 बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, व हीरा लाल गुप्ता पुत्र यमुना राम निवासी बी-3 बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक-24.10.2024 को सांयकाल 05.40 बजे अज्ञात 04 लड़के  बीना मार्केट में झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर चले गये । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-140/2024 धारा 304 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

       पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में जनपद में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने एवं उनमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.10.2024 थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा जयन्त मार्ग पर उर्जा द्वार तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही थी कि थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि सण्डे मार्केट में कुछ अजनबी लड़कों द्वारा मार्केट में भीड़-भाड़ देखकर मोबाइल चोरी करने के फिराक में है, उक्त सूचना पर सण्डे मार्केट शक्तिनगर से शक्तिनगर पुलिस द्वारा झपट्टा मार (चोरी करने वाले) मोबाइल गिरोह के 05 नफर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तगण एवं 01 बाल अपचारी के कब्जे से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के 60 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

2.उ0नि0 संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र ।

3.हे0का0 माघवेन्द्र सिंह, का0 दिनेश कुमार यादव, का0 सौरभ यादव, का मुकेश सोनकर थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments