ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

खैरपुर में नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला, चोरों ने आज फिर 5 लाख के माल पर किया हाथ साफ, क्षेत्र में दहशत, चोरों के हौसले बुलंद


 खैरपुर में नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला, चोरों ने आज फिर 5 लाख  के माल पर किया हाथ साफ, क्षेत्र में दहशत, चोरों के हौसले बुलंद 

करमा( सोनभद्र )

स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में बीती रात चोरों द्वारा आकाश पुत्र परमेश्वर के घर छत के रास्ते घुसे चोरों द्वारा 50 हज़ार नक़द समेत साढ़े  चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ़ किया है। 

यहां बताना आवश्यक है कि लगभग 20 दिन पूर्व संतोष सिंह के घर में भी चोरो द्वारा लगभाग 10 लाख रुपये के जेवरात उड़ा ले गए थे। जिसका खुलासा अभी तक करमा पुलिस नहीं कर पायी है।तब तक आज फिर आकाश के घर को चोरों ने निशाना बना कर 50 हज़ार रुपये नक़दी  व 4.5 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के संबंध में आकाश ने बताया कि कल 50 हजार रुपए मिर्च के पैसे मिले थे। जिसे चोरों द्वारा उड़ा दिया गया। सूचना पर मय फ़ोर्स सुबह पहुंचे उपनिरीक्षक आशीष सिंह द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया। तत्पश्चात उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। और चोर सलाखों के पीछे होंगे।

Delhi 34 news report by Vinod Mishra

Post a Comment

0 Comments