बोलेरो से कुल 219.6 लीटर अंग्रेजी शराब (शराब का अनुमानित कीमत 01 लाख 70 हजार रुपये) किया गया बरामद-
सोनभद्र।
अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चालये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम व इन्टर स्टेट बार्डर चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मांची पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.10.2024 को समय प्रात: 04.30 बजे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग/बैरियर बार्डर चेकिंग के दौरान सुअरसोत मांची मोड़ से एक अदद बोलेरो वाहन से कुल 219.6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (01 लाख 70 हजार रुपये) बरामद किया गया। दो नफर अभियुक्तगण अन्धेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना मांची पर मु0अ0सं0- 57/2024 धारा- 60/72 Ex. Act बनाम 02 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 संजय कुमार चौकी प्रभारी सुअरसोत थाना- मांची,
2. हे0का0 महताब अहमद चौकी सुअरसोत थाना मांची,
3. का0 हिमांशु सोनकर चौकी सुअरसोत थाना मांची,
4. का0 संदीप सरोज चौकी सुअरसोत थाना मांची,
5. का0 प्रमोद कुमार चौकी सुअरसोत थाना मांची, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments