चार वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में दिनांक 13.08.2026 को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा विभिन्न अभियोगों में न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू की तामील करते हुए कुल 04 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 रामधनी सिंह मय पुलिस बल द्वारा वारण्टीगण 1. सहनवाज अहमद पुत्र नईम अहमद, उम्र करीब 33 वर्ष एवं 2. सरताज अहमद पुत्र नईम अहमद, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासीगण ग्राम सलैयाडीह, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में उ0नि0 जयप्रकाश यादव मय पुलिस बल द्वारा वारण्टीगण 1. सईद हुसैन पुत्र रहमत अली, उम्र करीब 70 वर्ष एवं 2. अख्तर अली पुत्र सईद हुसैन, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासीगण ग्राम महुली, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारण्टियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 रामधनी सिंह, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 जयप्रकाश यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 महफूज अली, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, का0 अखण्ड प्रताप यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments