महिला का पीछा कर हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाने, गाली-गलौज एवं जान मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक करमा के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा महिला का पीछा कर उसका हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाने, विरोध करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 10.08.2026 को आगन्तुका के प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर वादिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि विपक्षी नरेन्द्र तिवारी पुत्र यदुवेन्द्र तिवारी, निवासी भरुहा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र द्वारा अपनी पल्सर मोटर साइकिल से उसका पीछा किया गया तथा उसकी स्कूटी रोककर हाथ पकड़ते हुए शादी के लिए कहा गया। विरोध करने पर विपक्षी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना करमा ने मु0अ0सं0-157/2026, धारा 74, 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।आज उ0नि0 मनोज सिंह मय हमराह हे0का0 विशाल चौहान द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में भरुहा माईनर के पास अभियुक्त नरेन्द्र तिवारी पुत्र यदुवेन्द्र तिवारी निवासी – भरुहा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 39 वर्ष को उसकी मोटरसाइकिल संख्या UP64BD6826 के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त में शांति व्यवस्था एवं संज्ञेय अपराध के निवारण हेतु कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत समय करीब 10:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा नियमानुसार चालान कर कानून की हवाले किया दिया गया। अभियुक्त के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल संख्या UP64BD6826 को ई-चालान एप के माध्यम से धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 मनोज सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र,व हे0का0 विशाल चौहान, थाना करमा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments