ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत आदेशिका कराई गई तामील


 वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत आदेशिका कराई गई तामील 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिका की नियमानुसार तामील कराई गई। आज थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1100/2025, धारा 109(1), 61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट, 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त मल्लू उर्फ अफसर पुत्र दल्लू उर्फ निसार, निवासी ग्राम तकिया सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिका धारा 84 बीएनएसएस की नियमानुसार तामील कराई गई। पुलिस टीम द्वारा उक्त आदेशिका को अभियुक्त के निजी आवास के मुख्य द्वार पर तथा गांव के प्रवेश द्वार पर सहज दृश्य स्थान पर समक्ष गवाहान चस्पा/तामील किया गया। 

चस्पा/तामिल के दौरान पुलिस टीम- उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र व योगेन्द्र पाण्डेय चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments