साइकिल सवार युवक की बलकर की चपेट में आने से मौत
डाला । चोपन थाना क्षेत्र तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार की बल्कर के चपेट में आने से मौत हो गई और दो लड़को को हल्की चोटें आई है। पुलिस ने छत विछत शव को बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार रविवार की सायंकाल तेलगुडवा से डाला की तरफ आ रहा साइकिल सवार युवक को हाथीनाला की तरफ से आ रही बल्कर की चपेट में आने ये 18 वर्षीय शिव मंगल पुत्र रामलाल निवासी झपरहवा की मौत हो गई , मृतक का शव छत विछत होकर सड़क पर बिखर गया । मृतक युवा के साथ साइकिल पर आशिष कुमार पुत्र नंद लाल, रूपेश पुत्र गुडडू निवासी झपरहवा अगरिया बस्ती को हल्की चोटें आई है ।इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से बल्कर को पकड लिया गया। परिजनों की तरफ से घटना को लेकर कोई तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments