ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बाल्टी भरें पानी में डुबने से मासुम कि दर्दनाक मौत


 बाल्टी भरें पानी में डुबने से मासुम कि दर्दनाक मौत 

वैनी.....

सोनभद्र। रामपुर  गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम कि घर में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई जिससे हड़कंप मच गया सुचना पर पहुंचे रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार कि सायंकाल  रूद्रांस पुत्र राजेश उम्र डेढ़ वर्ष अपने घर के आंगन में खेल रहा था उसके पिता घर से कहीं बाहर गए हुए थे और बड़ा भाई और बहन घर के बाहर खेल रहे थे और मां बाहर गायं को चारा देने गयी इसी दौरान आंगन में खेल रहा मासुम पानी निकालने के लिए पास में ही पड़ा बाल्टी से भरी पानी में गीलास डाल रहा था कि गीलास बाल्टी में डुब गया जिसको वह निकालने कि कोशिश कर रहा था इसी दौरान वह बाल्टी में मुंह के बल गिर गया कुछ समय बाद बाहर खेल रही उसकी बहन जब घर में आयी तो बाल्टी में गिरे हुए भाई को देखकर अपनी मां को आवाज़ दी मां पहुच कर देखी और बच्चे को बाहर निकाली लेकिन तब मासुम कि मौत हो चुकी थी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है और सब रोने विलखने लगें वहीं मामले कि सुचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची रामपुर बरकोनिया पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोमवार को शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments